November 2, 2026 6:17 pm

BREAKING NEWS

भोपाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी, घर में मिले चार शव; रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी घटना घटी है। छोला इलाके में पांच लोगों का शव मिला है। चार लोगों के शव घर में पड़े मिले हैं। वहीं, एक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चारों की हत्या कर आरोपी ने खुद रेलवे ट्रैक पर जान दे दी है।

घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की
यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भोपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद जांच की जा रही है। सभी शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।

घर के अंदर थे चार
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चे का शव मिला है। वहीं, पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। मृतकों के नाम सरस्वती साहू, सोमलता, कृति साहू और खुश साहू। है। रेलवे ट्रैक पर जिसका शव मिला है, उसका नाम नरेंद्र साहू है। सभी लोग एलआईजी फ्लैट में रहते थे।

घर में मिले मां, पत्नी और दो बच्चों के शव
मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है। नरेंद्र की मां, पत्नी और दोनों बच्चों के शव मालीखेड़ी स्थित उनके घर में मिले। चारों के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

CCTV फुटेज में घर से निकलते दिखा नरेंद्र
एसीपी निशातपुरा शशांक जैन के मुताबिक, पुलिस को नरेंद्र के घर से निकलने का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें वह सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच घर से निकलता दिखाई दे रहा है। शक है कि सुबह-सुबह वारदात हुई है।

रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली, तब खुला मामला
परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला था। सोमवार सुबह परिवार के एक रिश्तेदार को नरेंद्र की मौत की सूचना मिली।

वह परिजन को जानकारी देने मालीखेड़ी स्थित घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया तो अंदर चार लोगों के शव मिले।

मकान मालिक बोला- किराए पर दिया था घर
परिवार मालीखेड़ी स्थित पीएमएवाय एलआईजी कॉलोनी के एलआईजी B4 में रहता था। मकान मालिक रामसिंह भोपाल में असिस्टेंट लोको पायलट हैं। पिछले साल सितंबर में मकान नंबर 4 सोमलता साहू को 5 हजार रुपए महीने के किराए पर दिया था।

उस समय उन्होंने सोमलता का आधार कार्ड भी लिया था। सोमलता ने बताया था कि उनके पति बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो बच्चों और अपनी सास के साथ रहती हैं। सोमलता हर महीने ऑनलाइन किराया भेज देती थीं।

सोसायटी के व्यक्ति का फोन आया तब पता चला
रामसिंह ने बताया कि वह कभी घर देखने नहीं गए। पिछले महीने सिर्फ टीनशेड लगाने के लिए वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर सोसायटी के एक व्यक्ति का फोन आया, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। फिलहाल वह विदिशा में हैं।

परिवार में कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ
पड़ोसी महिला ने बताया- घर में अक्सर ‘बाबू-बाबू’ की आवाज सुनाई देती थी। परिवार हंसता-खेलता था। पिता बच्चों और परिवार से बहुत प्यार करते थे। पड़ोसियों या परिवार में कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। बच्चे कॉलोनी के दूसरे बच्चों के साथ सड़क पर खेलते थे।

महिला ने बताया कि वे अष्टमी पर घर में हुए भजन के दौरान ही परिवार के घर गई थीं। घटना से एक दिन पहले मृतक महिला मंदिर आई थीं। वहां सिर्फ ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन हुआ था। समझ नहीं आ रहा कि इतना अच्छा परिवार होने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ।

‘सब खत्म हो गए, सब खत्म हो गए’ चिल्ला रहे थे दामाद
उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही वे घबरा गईं और तभी से घर के अंदर नहीं गईं। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पुलिस पहुंची थी। सबसे पहले परिवार के दामाद आए थे। उन्होंने ही चिल्लाकर कहा था, ‘सब खत्म हो गए, सब खत्म हो गए।’ दामाद पीछे बनी मल्टी में रहते हैं।

कर्ज का दबाव था, 15-20 दिन से नहीं कर रहा था काम
डीसीपी आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार के मुखिया पर कर्ज का दबाव और मानसिक तनाव होने की बात सामने आई है। परिवार का एक छोटा रेस्टोरेंट था, जो कुछ समय पहले बंद हो गया था।

बताया गया है कि नरेंद्र पिछले 15 से 20 दिनों से कोई काम भी नहीं कर रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आर्थिक परेशानी का घटना से कोई संबंध था या नहीं। दो शव बेड पर मिले हैं। शुरुआती जांच में घटना देर रात या आधी रात के आसपास की हो सकती है।

ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया का शव
परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घर में चार सदस्यों की मौत और रेलवे ट्रैक पर नरेंद्र का शव मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि उसने पहले परिवार के सदस्यों की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू की। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी बड़ी वारदात के पीछे क्या वजह रही। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौतों की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

व्यापार में नुकसान की आशंका
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने कर्ज के चलते यह कदम उठाया है। उसे व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ था। मृतक रेस्टोरेंट चलाता था। 20 दिन से वह काम पर नहीं जा रहा था।

मृतक की सूचना देने घर गए तो मिला चारों का शव
डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पहले नरेंद्र साहू का शव मिला था। उसी की मौत की खबर देने के लिए लोग घर गए तो परिवार के अन्य सदस्यों का शव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!