March 13, 2026 2:19 am

मध्य प्रदेश के कोने-कोने से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के महाअधिवेशन में शमिल पत्रकारों का महासैलाब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ’25वें त्रिवर्षीय दो दिवसीय महाधिवेशन 2025′ में सहभागिता कर पत्रकार साथियों को संबोधित किया।


पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। आप सभी सत्य और निष्पक्षता के साथ समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं तथा अपनी पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज बनकर समाज हित में कार्य करते रहें; यही शुभेच्छा है।उक्त अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महा अधिवेशन को संबोधित करते हुऐ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया जी कुशल संगठन का मुखिया बताया।


प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया जी पत्रकारों के हित मे 6 सूत्रीय ज्ञापन का वाचन कर मुख्यमंत्री जी को सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर अधिकारियों और शलभ जी के साथ बैठक करके सभी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?