
मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है
मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार शाम को आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन नीति आयोग में कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे.
अनुराग जैन को 3 अक्टूबर, 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार को 1 अक्टूबर से नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी थी, लेकिन अब चयन प्रक्रिया जुलाई में ही पूरी होने की संभावना है।

एसीसी ने यह आदेश बुधवार शाम को जारी किया
राजौरा सबसे वरिष्ठ, गोविल और अग्रवाल का भी नाम
वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के बाद डॉ. राजेश कुमार राजौरा सबसे वरिष्ठ हैं। इस लिहाज से मुख्य सचिव पद के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है. उनके अलावा केंद्र में तैनात मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल भी इस सूची में शामिल हैं.
अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मनु श्रीवास्तव और नीरज मंडलोई का नाम भी चर्चा में है. हालांकि मुख्य सचिव कौन होगा इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी.









