महतारी वंदन योजना से शांति बाई ने बनाई अपनी नई पहचान

रायपुर, 17 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता अब केवल घरेलू जरूरतें पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का मजबूत आधार बन रही है। मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम जरेली-जुनवानी निवासी श्रीमती शांति बाई ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रुपये की राशि का सदुपयोग करते हुए अपने गांव में जनरल स्टोर की शुरुआत की। आज उनकी छोटी-सी दुकान परिवार की नियमित आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।

शांति बाई ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और इससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने धीरे-धीरे दुकान में आवश्यक घरेलू सामान रखना शुरू किया। समय के साथ इस स्वरोजगार से वे आत्मनिर्भरत की ओर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले परिवार की आय सीमित थी, लेकिन अब दुकान से होने वाली अतिरिक्त आमदनी से घरेलू खर्चों को पूरा करने, बच्चों की आवश्यकताओं और भविष्य के लिए बचत करने में भी सहायता मिल रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। शांति बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दे रही है। उन्होंने अन्य महिलाओं को योजना के तहत से मिलने वाली राशि का उपयोग स्वरोजगार और आय बढ़ाने वाले कार्यों में करने की समझाइश दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!