July 29, 2026 10:27 pm

BREAKING NEWS

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : श्री अरुण साव गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

महर्षि वेद व्यास जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 29 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महर्षि वेद व्यास जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महर्षि वेद व्यास भारतीय ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के महान स्तंभ हैं। वेदों के संकलन, महाभारत की रचना तथा अठारह पुराणों के प्रणयन के माध्यम से उन्होंने मानव समाज को अमूल्य ज्ञान की धरोहर प्रदान की है। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, धर्म, ज्ञान और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि महर्षि वेद व्यास का जीवन हमें ज्ञान के महत्व, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढि़यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से महर्षि वेद व्यास के आदर्शों और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए ज्ञान, संस्कार और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!