November 16, 2026 11:36 pm

BREAKING NEWS

जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, मिनाब स्कूल हमले का आदेश देने वाले दो नौसैनिक अधिकारियों पर कसा शिकंजा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टेस्ट टीम का संघर्ष

महाकुंभ को लेकर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चित्रकूट और प्रयाग महाकुंभ एक आध्यात्मिक यात्रा विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट में ललित कला एवं चित्रकला विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया.
उद्घाटन सत्र माननीय कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता एवं देश के विभिन्न कलाकारों के सानिध्य में सरस्वती पूजन एवं दीपोज्ज्वलन कर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर देशभर से आए अतिथि कलाकार एवं संकाय प्रमुख डॉ. गुलब्धार प्रोफेसर महेंद्र कुमार उपाध्याय डॉ विनोद मिश्रा डॉ. अमित अग्निहोत्री डॉ. सुशील त्रिपाठी डॉ.हरिकांत मिश्रा डॉ. संध्या पांडे डॉ. नीतू शुक्ला डॉ मनोज कुमार पांडे आदि सदस्य गण उपस्थित रहे.
इस अवसर पर माननीय कुलपति जी का सारगर्भित उद्बोधन प्रेरणादाई रहा। उनके शब्दों में सिंदूरी आभा एवं हरीतिमा की रंगीय आभा जीवन की गति एवं स्थिति का द्योतन करती है। कलाकार सात रंगों की धार से अंत:चेतना को कृतियों में उद्घाटित करते हैं। इस कार्यशाला में बनाई गई कलाकृतियों को प्रयाग महाकुंभ 2025 में प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!