September 19, 2026 6:04 am

BREAKING NEWS

बृजभूषण शरण सिंह का योग गुरु रामदेव और पतंजलि घी पर तीखा हमला Calcium Depleting Foods: हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती हैं ये 5 चीजें! शरीर से सारा कैल्शियम सोख लेते हैं ये अनहेल्दी फूड्स, आज ही डाइट से करें बाहर Tier 2 Cities Real Estate Boom: मेट्रो से घर की दूरी अब तय कर रही प्रॉपर्टी के दाम! लखनऊ-नागपुर समेत 11 टियर-2 शहरों ने दिया 63% बंपर रिटर्न, टॉप 8 महानगर पिछड़े Bride Leaves Husband for Lover: ‘प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, उसी के साथ जिऊंगी…’, शादी के महज 14 दिन बाद ससुराल छोड़ मायके पहुंची दुल्हन, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है पवित्र ‘अनंत सूत्र’? जानिए इसका पौराणिक महत्व Drinking Water TDS Level: 50, 150 या 300? पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए? जान लें अपनी सेहत के लिए सही पैमाना और RO का गलत इस्तेमाल

महाप्रबंधक उद्योग ने स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी, उद्यमियों ने साझा किए अनुभव

शहडोल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्योग संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप व्यवसाय का चयन कर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों का उपयोग कर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवाओं एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने योजनाओं के अंतर्गत पात्रता, ऋण सुविधा, अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं को योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान फैब्रीकेशन का व्यवसाय करने वाले उद्यमी अरसद खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उन्होंने योजना से प्राप्त लाभों एवं व्यवसाय के संचालन से जुड़ी जानकारी युवाओं के साथ साझा की तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!