March 10, 2026 9:19 pm

महाशिवरात्रि पर्व पर चित्रकूट में विरक्त संत मंडल द्वारा निकलेगी अमृत स्नान (शाही) यात्रा

चित्रकूट। धर्म नगरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित होगा संतों का अमृत स्नान, शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। राम मोहल्ला कामदगिरि प्रमुख द्वार के व्यवस्थापक एवं सचिव विरक्त संत मंडल श्री चित्रकूटधाम, जिला सतना म०प्र०डॉ० मदनगोपाल दास,  द्वारा सतना जिला प्रशासन एवं चित्रकूट-कर्वी प्रशासन को अपने पत्र के द्वारा कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई थी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीचित्रकूटधाम के समस्त संत समाज द्वारा पारित निर्णयानुसार मां मदाकिनी गंगा में ‘महाकुंभ अमृत (शाही) स्नान’ के आयोजन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है ।कार्यक्रम का समय प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा, सहभागी संख्या लगभग 200, जिनमें पूज्यपाद संत, महंत, साधू सम्मिलित होंगे तथा ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना से प्रातः 7.00 बजे यात्रा का शुभारंभ होकर जानकी कुण्ड, पर्यटक बंगला, पुरानी लंका तिराहा (म०प्र०) से होते हुए टैक्सी स्टैंड, रामघाट उतारा सड़क स्थित प्रवेश द्वार (उ०प्र०) से होते हुए श्री गंगा आरती रामघाट (उ०प्र०) पहुँचेगी, शाही स्नानोपरान्त यात्रा निर्मोही अखाड़ा, रामघाट मार्ग स्थित द्वार से निकलकर नागर परिषद पार्क, बस स्टैण्ड के पीछे चित्रकूट (म०प्र०) में संत सभा के साथ सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?