March 16, 2026 6:59 pm

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 275 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित

मझगवा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार को जनपद पंचायत मझगंवा द्वारा 274 कन्याओं का विवाह और एक निकाह, कुल 275 जोड़ों के वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजन के समय घराती,बराती,भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं,अधिकारी, कर्मचारी और आम जनमानस को मिलाकर लगभग दस हजार लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद कार्यालय मझगंवा द्वारा आयोजित किया गया।
आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए जनपद  सीईओ सुलब सिंह पुसाम द्वारा बताया गया कि सभी 275 जोड़ों का विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है,बारातियों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया है।
इस वैवाहिक कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कन्या को 50 हजार रु की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है।साथ ही एक वि

वाह के लिए कुल 55 हजार रु की राशि का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है।सामूहिक विवाह आयोज

न में मौजूद चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार द्वारा कार्यक्रम आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा गया कि ये भारतीय जनता पार्टी की उदार सरकार है,उदार मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तमाम ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं,जिनसे गरीबों को सीधे लाभ मिलता है।इस प्रकार की योजनाएं आगे भी चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?