November 1, 2026 1:25 am

BREAKING NEWS

मुंबई के पवई में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज, अहमदाबाद रोड शो से पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को मिला विस्तार जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!