July 31, 2026 12:41 am

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली बड़ी राहतः एक साल से लंबित राशन कार्ड कुछ दिनों में बना

रायपुर, 30 जुलाई 2026

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली बड़ी राहतः एक साल से लंबित राशन कार्ड कुछ दिनों में बना

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधमा निवासी श्री समुंदर राम पैकरा के परिवार को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। करीब एक वर्ष से लंबित राशन कार्ड की समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही दिनों में दूर हो गई।

श्री समुंदर राम पैकरा ने लगभग एक वर्ष पूर्व राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक कार्ड जारी नहीं होने से उनका परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से वंचित था। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले परिवार को दैनिक जरूरतों की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया, आवेदन का परीक्षण किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए श्रीमती आराधना सिंह के नाम से नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया।

अब परिवार को शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नियमित रूप से चावल एवं अन्य आवश्यक खाद्यान्न सामग्री प्राप्त हो सकेगी। राशन कार्ड मिलने पर श्री समुंदर राम पैकरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान शिकायत दर्ज कराने के बाद शीघ्र हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!