August 23, 2026 7:26 pm

राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार

रायपुर, 23 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपनी जरूरतों के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से प्रदेशभर की महिलाओं के बीच विशेष खुशी का माहौल है।

इसी खुशी की झलक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम जोरातराई निवासी श्रीमती मिलापा नदेश्वर के चेहरे पर भी दिखाई दी। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और स्नेहपूर्वक उन्हें ‘विष्णु भैया’ कहकर संबोधित किया।

राखी से पहले मिली राशि, त्योहार की खुशियां हुईं दोगुनी

श्रीमती मिलापा नदेश्वर ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। इस राशि से वे त्योहार की तैयारियों के साथ घर की जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राखी का पर्व उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि समय पर मिली आर्थिक सहायता ने त्योहार की तैयारियों का अतिरिक्त बोझ कम कर दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब वे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाइयों पर स्नेह का धागा बांधेंगी, तो उसमें ‘विष्णु भैया’ के प्रति आभार और स्नेह की भावना भी जुड़ी होगी।

बच्चों और घर-गृहस्थी की जरूरतों में मिल रहा सहारा

मिलापा नदेश्वर बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। बच्चों की जरूरतों, घर-गृहस्थी के खर्च और आवश्यक सामानों की खरीदी में यह राशि आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता राशि मिलने से वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे कर पा रही हैं।

आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

मिलापा नदेश्वर के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाने का जरिया भी बनी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने उन्हें परिवार की जरूरतों में अपनी भूमिका मजबूत करने और आर्थिक निर्णयों में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली 30वीं किस्त उन्हें ‘विष्णु भैया’ की ओर से बहनों के लिए स्नेह और सहयोग जैसी महसूस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!