November 21, 2026 12:15 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

राखी से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की राशि, श्रीमती रवाना परवीन ने ‘विष्णु भैया’ का किया आभार

रायपुर, 22 अगस्त 2026

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह मिलने वाली एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बन रही है। खरवत चेरवापारा, जिला कोरिया निवासी श्रीमती रवाना परवीन को भी योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।

रक्षाबंधन से पहले खाते में एक हजार रुपए की राशि पहुंचने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैय्या के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले मिली यह राशि उनके लिए काफी मददगार होगी और इससे वे राखी के त्योहार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।

श्रीमती रवाना परवीन ने कहा, श्मुख्यमंत्री हमारे बड़े भैया की भूमिका में हम जैसी महिलाओं के लिए खड़े हैं। रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की एक हजार रुपए की राशि मिलना हमारे लिए खुशी और सहारा दोनों है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर समय पर मिली राशि ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!