
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। आर्यन के पहुंचते ही फैंस की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की.
इस दौरान एक फैन गिर गया, जिसके बाद आर्यन ने आगे बढ़कर तुरंत उसे उठाया और उसकी मदद की. उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस आर्यन की सादगी और मददगार स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'गिरे हुए शख्स को तुरंत उठाकर आर्यन ने सबका दिल जीत लिया.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप अद्भुत हैं.'

इसी बीच एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये हर बार चौंका देते हैं।'

गौरतलब है कि राघव जुयाल ने आर्यन द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुड' में काम किया था। राघव की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल, मुनव्वर फारुकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश लुक में नजर आए।

इवेंट में सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में पहुंचीं।

रैपर-सिंगर बादशाह लाल टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में नजर आए।

एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए।

संजय कपूर और राघव जुयाल ने एक साथ पोज दिया.
आर्यन लिफ्ट में नीचे बैठे दिखे
सोशल मीडिया पर आर्यन खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लिफ्ट के अंदर भीड़ के बीच बैठे नजर आ रहे हैं।

पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन चुपचाप निकलना चाहते थे, लेकिन भीड़ के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद थे.
सबसे आगे आर्यन चलते नजर आए. उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल एक साथ नजर आए. वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ पकड़कर बाहर आती नजर आ रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.









