June 16, 2026 11:14 am

राजस्थान रेतीला तूफ़ान और दिल्ली की हवाएँ; उड़ानें डायवर्ट की गईं

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना47 मिनट पहले

देश के 9 राज्यों में प्री-मॉनसून सक्रिय है. सोमवार दोपहर को राजस्थान के चुरू, झुंझुनू और सीकर में रेतीला तूफान आया। चूरू में दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. तूफान के बाद कोटपूतली-बहरोड़ में तेज बारिश हुई.

यूपी के बदायूं में तेज बारिश के साथ ओले गिरे. तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ चलती ऑटो पर गिर गया. ऑटो हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. इस दौरान 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. खराब मौसम के कारण दिल्ली से 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया.

मॉनसून बिहार, झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालाँकि, दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास रुक गया है। उत्तर-पूर्व में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच गया है. 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद 12 दिनों में मॉनसून 19 राज्यों तक पहुंच चुका है.

राज्यों से मौसम की तस्वीरें

पंजाब के पठानकोट में बारिश के कारण एक मिट्टी के घर की दीवार गिर गई.

पंजाब के पठानकोट में बारिश के कारण एक मिट्टी के घर की दीवार गिर गई.

यूपी के अलीगढ़ में दोपहर में धूल भरी आंधी चली.

यूपी के अलीगढ़ में दोपहर में धूल भरी आंधी चली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!