October 31, 2026 12:04 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी दूध की पर्याप्त आपूर्ति, उज्जैन में 255 करोड़ से तैयार हो रहा आधुनिक डेयरी प्लांट इंडियन नेवी को मिलेंगे 8 नए स्टील्थ वॉरशिप, 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को करेंगे 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ

रायपुर, 14 सितम्बर 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितम्बर को रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। 14 से 23 सितम्बर तक 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगी। चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपरा का प्रमुख उत्सव है। समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितम्बर को जिला जांजगीर-चाम्पा से बाय रोड प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर चक्रधर समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली़ में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, जिला जांजगीर-चाम्पा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!