October 31, 2026 1:29 pm

रामनगर में सरकारी वन भूमि पर बड़ा बुलडोजर एक्शन, 86 पक्के मकान ध्वस्त

उत्तराखंड।

नैनीताल :रामनगर मे कोसी नदी किनारे सरकारी वन भूमि पर भू माफिया ने कब्ज़ा कर मुस्लिम बस्ती बसा दी, जिसे आज तड़के कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फारेस्ट विभाग की 14 हैक्टेयर बेशकीमती जमीन पर कांग्रेस शासन काल मे ये बस्ती बसाई गयी थीं।

आज सुबह से ही वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स और बुलडोजर जेसीबी लेकर कार्रवाई को पहुंचे गए थे.। जिला प्रशासन ने इससे पहले सभी विधिक कार्रवाई पूरी कर मुनादि करवा दी थीं।

बीती शाम को पुलिस और वन विभाग की अपने दल के साथ ब्रीफिंग की थीं।

प्रशासनिक माहौल देख कर कई अतिक्रमण करने वालो ने अपने मकान खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए थे।
वन प्रशासन ने आज 86 पक्के मकानों को ध्वस्त कर अपना कब्ज़ा वापिस स्थापित किया।

ताहिर मुल्ला ने करवाये अवैध कब्जे

जानकारी के मुताबिक ताहिर मुल्ला नाम के भू माफिया ने यूपी के मुस्लिमो को फारेस्ट की जमीन बेच कर मुस्लिम पुछडी बस्ती बसा दी थीं और कांग्रेस शासन काल मे इसे राजनितिक संरक्षण मिला। वन विभाग ने उक्त माफिया के खिलाफ पुलिस मे और अपने विभाग मे मामला भी दर्ज किया हुआ है।

एसएसपी का बयान :
वन विभाग की अतिक्रमण हटायो अभियान मे पुछडी बस्ती मे भारी संख्या मे फ़ोर्स को तैनात किया गया है। भू माफिया ताहिर मुल्ले की भी तलाश की जा रही है।

डीएम रयाल की बात

नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि पूरे इलाके को 2 सुपर ज़ोन 7 ज़ोन 14 सेक्टर और 6 बैरियर में बांटा गया और 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट,5 एएसपी और 6 सीओ सहित 25 इंस्पेक्टर 82 दरोगा सहित 3 कम्पनी पीएसी तैनात की गयी है। सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करके फारेस्ट विभाग के हवाले किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!