November 3, 2026 6:25 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा चुनाव में मिलेगी चुनौती, कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

रामविचार नेताम के शासकीय निवास में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

रायपुर, 14 सितम्बर 2026

रामविचार नेताम के शासकीय निवास में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के अपने शासकीय निवास परिसर, अटल नगर नवा रायपुर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ स्थापना एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं तथा उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
मंत्री श्री नेताम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!