October 28, 2026 8:24 pm

BREAKING NEWS

द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा

 

रायपुर, 27 अक्टूबर, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर स्थित केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 (किमी 31/6-7) पर आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते उक्त रेलवे फाटक से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रात्रि 21:00 बजे से 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे तक रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 पर सड़क मार्ग से आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित रेलवे फाटक पर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
आम नागरिकों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन को मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!