BREAKING NEWS

रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस के बीच टकरावः प्रदर्शन के दौरान समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

रायपुर, 23 जुलाई 2026

रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुई झड़प में एक सब इंस्पेक्टर समेत 16 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध रैली के दौरान कानून.व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस भवन की ओर से कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बैरकेडिंग के पीछे से चढ़कर नारेबाजी किए जाने और पत्थर एवं बोतलें फेंके जाने से अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई, पुलिस द्वारा वाटर कैनन और अश्रु गैस चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायल जवानों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेटिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। वहींए प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!