
रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद एक बस पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य गंभीर हैं. हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि भोपाल-सागर मार्ग पर चलने वाली बसें आपस में टकरा गईं। भोपाल से सागर जा रही बस के 4 यात्रियों की मौत हो गई है. इस बीच भोपाल से आ रही बस में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास की है. घायलों को भोपाल रेफर किया गया है.
Post Views: 29









