April 25, 2026 10:19 am

रेलवे ट्रैक पर सुबह शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

चित्रकूट (कर्वी)। बुधवार की रात कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेड़ी पुलिया रेलवे ट्रैक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुलतान (36 वर्ष) पुत्र उस्मान, निवासी कोर्राही थाना बेसंडा, जिला बांदा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुलतान बुधवार रात करीब 9 बजे अतर्रा स्टेशन से बेतवा एक्सप्रेस में सवार होकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। ट्रेन जब बेड़ी पुलिया के पास पहुंची, तभी किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के बाद भी सुलतान ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी।

फोन कॉल मिलने के बाद सुलतान के परिजन रात भर रेलवे ट्रैक के किनारे उसे खोजते रहे। इसी दौरान गुरुवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने बेड़ी पुलिया के पास एक युवक के शव की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त सुलतान के रूप में की।

पुलिस को सूचित किए जाने के बाद मौके पर पहुंची कर्वी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन लगातार बेसुध हो रहे हैं। वहीं रेलवे और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?