November 26, 2026 10:14 pm

लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई”अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक अंधेरे में फरार।

​लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज की वन विभाग टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में कुल 29.61 घन मीटर मिश्रित सोख्ता और जलौनी प्रकाष्ठ लदा पाया गया, जिसका कोई वैध अभिवहन पास नहीं मिला।

बताते चले कि तराई पूर्वी वन प्रभागा के प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी के दिशा-निर्देशन में डौली रेंज की वन विभाग की टीम बुधवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की ओर आ रहे ट्रक संख्या UP 25 FT 2605 को पुलभट्टा बैरियर पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति और बढ़ा दी।

​संदेह गहराने पर वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख चालक ने पुलभट्टा तिराहे से ट्रक को सितारगंज की तरफ मोड़ दिया। टीम ने तत्काल दूरभाष के जरिए पिपलिया बैरियर स्टाफ को इसकी सूचना दी और पीछा जारी रखा। पिपलिया बैरियर स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोक लिया, हालांकि इसी दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

इधर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि पकड़े गए ​वाहन की जांच करने पर उसमें आम, नीम, सुबबूल और पाकड़ आदि प्रजातियों का मिश्रित सोख्ता व जलौनी प्रकाष्ठ मिला, जिसकी मौके पर नपत करने पर कुल मात्रा 29.61 घन मीटर पाई गई।

लकड़ी के परिवहन से जुड़ा वन विभाग का अभिवहन पास न होने पर ट्रक को जब्त कर लालकुआं रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया है तथा फरार चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!