विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 30 जुलाई 2026

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में आयोजित ‘कनेक्टिंग सोसायटी: एक कदम विकसित भारत की ओर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को साइकिल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें वितरित कीं तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।

2047 तक विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, योजनाबद्ध तैयारी करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

एनटीपीसी ने आसपास के गांवों के विकास को दी नई गति

वित्त मंत्री ने कहा कि एनटीपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के गांवों के सामाजिक और आधारभूत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के सीएसआर मद से प्रभावित नौ ग्राम पंचायतों में लगभग एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों का चयन ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है। इसके लिए उन्होंने एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचे गांव के बच्चे, फीस उठाए एनटीपीसी

श्री चौधरी ने एनटीपीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों के लिए नियमित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एनएलयू, नीलेट सहित राष्ट्रीय संस्थानों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि इस क्षेत्र का कोई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होता है तो उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च सीएसआर के माध्यम से एनटीपीसी वहन करे। इस प्रस्ताव पर एनटीपीसी प्रबंधन ने सकारात्मक सहमति भी व्यक्त की।

योजनाबद्ध तैयारी से ही मिलती है सफलता

अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वे स्वयं साधारण ग्रामीण परिवेश और शासकीय विद्यालय से पढ़कर आईएएस बने। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही करियर का चयन कर उसके अनुरूप तैयारी करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य स्पष्ट करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा रायगढ़

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देगा। साथ ही पुसौर और सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले अस्पताल तथा नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विस्तार किया है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए हैं।

वित्त मंत्री ने एनटीपीसी प्रबंधन से विद्यालय की क्षमता 400 से बढ़ाकर 800 विद्यार्थियों तक करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी होगा, जब वहां के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे और समाज के विकास में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!