वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 19 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कण्डेल नहर सत्याग्रह के नायक स्वर्गीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनजागरण और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। कण्डेल नहर सत्याग्रह में उनका नेतृत्व छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, जनसेवा, त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श और संघर्ष की प्रेरणा आज भी समाज को सत्य, साहस और जनहित के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देती है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी का अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!