November 15, 2026 5:20 pm

BREAKING NEWS

पीएम-जनमन और महतारी वंदन योजना से जनजातीय परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव ‘मैंने ही रची थी साजिश, मुझे अपनी गलतियों पर पछतावा है’: निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज को पत्र लिखकर मांगी माफी धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदी, पहले ही दिन सरगुजा जिले में किसानों ने उत्साह से बेचा धान अंडर-19 एशिया कप जीत के बाद भारतीय टीम के आक्रामक जश्न के बचाव में उतरे बीसीसीआई सचिव, बोले—”मुश्किल मुकाबला जीतने के बाद खिलाड़ी इसके हकदार थे” कालाढूंगी में नारी शक्ति का सम्मान, सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर, 18 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित प्रदेश के सभी 11 पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित होना पुलिस अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस का सम्मान है। इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विशेष रूप से बिलासपुर आईजी श्री राम गोपाल गर्ग जी एवं रायगढ़ एसपी श्री शशि मोहन जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाएं और नेतृत्व पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी हैं।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी पदक प्राप्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवा भावना प्रदेश के पुलिस बल के अन्य जवानों एवं अधिकारियों को भी राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!