September 11, 2026 9:23 am

विशेष लेख : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली उपचार की नई उम्मीद,एम्स रायपुर में उपचार शुरू

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, स्वयं फोन कर जाना हालचाल

धमतरी, 10 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत को बेहतर उपचार की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से शशिकांत की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने शशिकांत को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने चार लाख रुपए की स्वेच्छा  अनुदान राशि स्वीकृत की  है ।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के बाद शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए 9 सितंबर की शाम रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शशिकांत के उपचार के लिए चार लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान शशिकांत ने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहे उनके लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना और उपचार की व्यवस्था कराने का प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने मेरी परेशानी को अपनी चिंता समझकर जिस संवेदनशीलता के साथ पहल की है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। एम्स में उपचार की व्यवस्था और चार लाख रुपए स्वेच्छा राशि की सहायता से मुझे और मेरे परिवार को नई उम्मीद मिली है।”
शशिकांत वर्ष 2016 में भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। इसी दौरान दुगली के पास हुई सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा और लंबे समय से वे उपचाराधीन हैं। परिवार द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर उनका उपचार कराया जाता रहा है।
मुख्यमंत्री की पहल के बाद शशिकांत का एम्स रायपुर में उपचार प्रारंभ होना उनके परिवार के लिए राहत और उम्मीद का विषय है। जिला प्रशासन द्वारा भी उनके उपचार के संबंध में आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई एक जरूरतमंद नागरिक की पीड़ा का संज्ञान लेकर सीधे संवाद करना और उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराना सुशासन में संवेदनशीलता, मानवीय सरोकार और अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!