April 28, 2026 1:36 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामोदय में आयोजित हुये विविध कार्यक्रम

चित्रकूट, 5 जून । विश्व पर्यावरण दिवस पर आज महात्मा गाधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।  चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण से संबंधित निबन्ध प्रतियोगिता और विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

उक्त कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में स्थान रखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण 6 जून 2025 को एक दिवसीय संगोष्ठी में प्रदान किया जायेगा।

 

कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक स्फटिकशिला घाट में मंदाकिनी सफाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भरत मिश्रा के निर्देशन में  ऊर्जा एवं पर्यावरण संकाय के छात्र एवं शिक्षक, कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। सफाई अभियान में पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शशिकान्त त्रिपाठी सहित डाॅ. ललित कुमार सिह, ई.सी.पी.बस्तानी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?