June 23, 2026 10:23 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना बनी संकटमोचक साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के नियम पर उठाए सवाल

बृजेन्द्र मिश्र, भोपाल21 मिनट पहले

स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति शिक्षकों के लिए राहत की बजाय परेशानी का सबब बनती जा रही है। स्थानांतरण पोर्टल में कई तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे हजारों शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पति-पत्नी के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों को हो रही है।

शिक्षकों का कहना है कि स्थानांतरण नीति में कहीं भी विवाह प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं बताया गया है। इसके बावजूद पोर्टल पर विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड करने की शर्त है। कई शिक्षकों के पास यह दस्तावेज नहीं है, क्योंकि पहले कभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी थी. आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

कई शिक्षकों को पहले ही बाहर किया जा चुका है

सरकारी शिक्षक संगठन का कहना है कि 90 फीसदी ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता, जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों पर रोक और तीन साल की सेवा अवधि जैसी शर्तों के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक पहले ही ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं. अब पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों ने बाकी शिक्षकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

6 प्वाइंट में समझें शिक्षकों की मुख्य समस्याएं

  1. पति-पत्नी के आधार पर आवेदन करने वालों से विवाह प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है।
  2. दिव्यांग शिक्षकों से एक वर्ष के अंदर बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। पुराने स्थायी प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किये जा रहे हैं.
  3. पारस्परिक स्थानांतरण में कई शिक्षकों के नाम पोर्टल पर नहीं आ रहे हैं।
  4. दूसरे जिले में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों को सभी जिलों का विकल्प नहीं मिल पा रहा है।
  5. प्रयोगशाला शिक्षक की योग्यता रखने वाले कई शिक्षकों को संबंधित पदों के लिए विकल्प नहीं दिख रहे हैं।
  6. मॉडल, उत्कृष्ट, सांदीपनि और पीएम श्री स्कूलों में पदों के लिए विकल्प भी कई शिक्षकों के पास उपलब्ध नहीं हैं।

म्युचुअल ट्रांसफर में आ रही तकनीकी दिक्कतें

रामप्रकाश सिंह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं. वे पति-पत्नी के आधार पर स्थानांतरण चाहते हैं, लेकिन पोर्टल विवाह प्रमाणपत्र मांग रहा है। उनका कहना है कि सेवा पुस्तिका में पति या पत्नी के बारे में पूरी जानकारी दर्ज है तो अलग से विवाह प्रमाणपत्र मांगने का क्या औचित्य है।

जबलपुर के प्राथमिक शिक्षक दीपक शरणागत पारस्परिक स्थानांतरण कराना चाहते हैं। लेकिन, जिस शिक्षक का वह स्थानांतरण कराना चाहते हैं, उनका नाम पोर्टल पर नहीं आ रहा है। इससे उनका आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है.

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

राजकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने मांग की है कि पोर्टल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए।

इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए ताकि सभी पात्र शिक्षकों को आवेदन करने का मौका मिल सके। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!