March 11, 2026 12:00 pm

शिक्षा में सुधार की कमान संभालते ही सक्रिय हुए डीईओ आर. पी. मिरे, बोले—विद्यालयों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं

शिक्षा में सुधार की कमान संभालते ही सक्रिय हुए डीईओ आर. पी. मिरे, बोले—विद्यालयों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं

एमसीबी। जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे ने पदभार ग्रहण करते ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कमर कस ली है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

श्री मिरे ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के जीवन में उजाला भरने वाली वह रोशनी है, जो उन्हें भविष्य की दिशा दिखाती है। इसलिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं मैदानी निरीक्षण करेंगे और शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण प्रक्रिया और छात्रों के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

 

उन्होंने चेतावनी दी है कि जो शिक्षक स्कूलों में अनियमितता बरतते पाए जाएंगे या छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

आर. पी. मिरे ने विश्वास जताया कि यदि शिक्षक, अभिभावक और प्रशासन मिलकर कार्य करें, तो एमसीबी जिला न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?