BREAKING NEWS

आमिर खान ने लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई; विवाह पर वक्तव्य कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कालीघाट टीएमसी को 21 जुलाई को बिड़ला तारामंडल के पास रैली करने की अनुमति दी पीएम श्री स्कूल टीचर पर लगे 'बैड टच' के आरोप:माता-पिता का कहना है कि उसने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया; जांच जारी है पोलैंड के मंत्री: पीएम मोदी ने पुतिन के परमाणु कदम को रोकने में मदद की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल भोपाल पुलिस की लापरवाही | पुलिसकर्मी ने चोर को सौंपी स्कूटर की चाबी; सीसीटीवी फुटेज

श्रवण यंत्र पाकर खिले चेहरे, राहुद के शेरसिंग और दीपेश को मिली नई उम्मीद

रायपुर, 15 जुलाई 2026

समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से खैरागढ़ जिले के ग्राम राहुद के दो श्रवण बाधित व्यक्तियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग श्री कमलेश कुमार पटेल द्वारा दोनों हितग्राहियों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम राहुद निवासी 52 वर्षीय शेरसिंग वर्मा पिता श्री लखन वर्मा लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं 13 वर्षीय दीपेश वर्मा पिता श्री चुम्मन लाल वर्मा को भी श्रवण संबंधी परेशानी के कारण पढ़ाई-लिखाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए दोनों आवश्यक दस्तावेजों के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंचे।

दोनों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार पटेल ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र लगाने के बाद दोनों को सुनने में काफी सुविधा मिलने लगी, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत दीपेश वर्मा ने बताया कि कम सुनाई देने के कारण उसे कक्षा में पढ़ाई समझने में परेशानी होती थी, लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने के बाद वह सामान्य रूप से सुन पा रहा है और पढ़ाई में बेहतर ढंग से ध्यान दे सकेगा। समाज कल्याण विभाग की इस पहल से दोनों हितग्राहियों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!