संसद मानसून सत्र: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र से एक दिन पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक सुबह 11 बजे संसदीय सौध के मुख्य समिति कक्ष में हो रही है. बैठक में कांग्रेस, एसपी, टीएमसी और डीएमके समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए.

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं. बैठक में सरकार अपने एजेंडे की जानकारी देगी, जबकि विपक्ष NEET और राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाएगा.

बैठक से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से संसद के सुचारू कामकाज में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा- हम सभी राजनीतिक दलों से संसद के सुचारू कामकाज में सहयोग करने की अपील करते हैं। संसद सबकी है, हंगामे से किसी को फायदा नहीं होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!