March 11, 2026 11:30 am

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ बी.के.जैन को पद्म श्री पुरस्कार

डायरेक्टर एवम ट्रस्टी सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट डा बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चित्रकूट के सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के डायरेक्टर एवम ट्रस्टी डा बुद्धेश कुमार जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर सतना श्री अनुराग वर्मा ने डा बी के जैन को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रसिद्ध चित्रकूट  नेत्र चिकित्सालय में दीर्घ काल से नेत्र रोगियो को सेवा प्रदान कर रहे डा बी के जैन का जन्म सतना में ही हुआ और उन्होंने शासकीय वेंकट क्रमांक एक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?