September 9, 2026 10:49 pm

BREAKING NEWS

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में अब एक भी विकासखंड भूजल दोहन की ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में नहीं सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

सरगुजा की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

गांव में ही मिली योजनाओं की जानकारी, रोजगार और आवास से जुड़े प्रकरणों के समाधान पर रहा जोर

रायपुर, 07 सितंबर 2026

सरगुजा की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास दिवस में ग्रामीणों, श्रमिकों एवं आवास हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण की पहल की गई।

सरगुजा की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

’रोजगार दिवस में श्रमिकों को रोजगार एवं अधिकारों की दी गई जानकारी’

रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर जॉब कार्ड, 125 दिवस रोजगार की गारंटी, रोजगार की मांग दर्ज कराने की प्रक्रिया, संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों तथा मजदूरी भुगतान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

श्रमिकों को बताया गया कि रोजगार की मांग दर्ज कराने के साथ योजना के तहत उपलब्ध अधिकारों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी रखना महत्वपूर्ण है। मजदूरी भुगतान के 15 दिवस के प्रावधान की भी जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिकों एवं ग्रामीणों ने जॉब कार्ड, रोजगार की मांग, मजदूरी भुगतान तथा ग्राम पंचायत में संचालित कार्यों से संबंधित समस्याएं सामने रखीं। संबंधित अमले द्वारा समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण किया गया तथा लंबित प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

’आवास दिवस में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की हुई समीक्षा’

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित आवास दिवस में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया गया। हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की गई।

हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण करते हुए आवास को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत स्तर के अमले को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, निर्माण कार्य की प्रगति की निगरानी करने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

’जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले की रही सक्रिय भागीदारी’

रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के आयोजन में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं बिहान समूह की दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों को योजनाओं के प्रावधानों और पात्रता से संबंधित जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

’स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बना आयोजन’

जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार और आवास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध कराना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद के माध्यम से प्रशासन द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!