October 3, 2026 10:45 pm

BREAKING NEWS

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर राज्य सरकार उद्यमियों को 800 रुपये वर्ग फीट की दर से देगी अनुदान : मंत्री काश्यप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान सेवा सेतु अभियान: ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में महज 17 दिन के शिशु का बना जाति प्रमाण पत्र स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक : राज्यमंत्रीगौर एशियन गेम्स 2026: भारत के हाथ से फिसला गोल्ड, स्टार पहलवान अंतिम पंघाल को फाइनल में हार के बाद मिला सिल्वर मेडल

सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले सरस फूड फेस्टिवल-2026 में देशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर, स्वाद और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों की लाभार्थी महिलाएं अपने पारंपरिक खाद्य उत्पादों और अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।

सरस फूड फेस्टिवल की नोडल अधिकारी अनीता पंवार ने बताया कि फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सहायता समूहों को फूड आइटम्स, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और लाइव फूड स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को सरस फूड फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणियों के स्टॉल आवंटित किए गए हैं। वहीं, जनपद देहरादून के 30 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी फेस्टिवल में स्टॉल मिले हैं। यहां महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य तैयार उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने, उनके उत्पादों की पहचान बढ़ाने और स्वरोजगार को मजबूत करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक खान-पान एवं हस्तशिल्प संस्कृति को एक मंच पर लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!