March 14, 2026 5:08 am

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चित्रकूट (मानिकपुर)
बहिल पुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत केला गांव में बुधवार देर शाम सर्पदंश से एक 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, अनीता (16) पुत्री राजा बुधवार देर शाम अपने घर के पास बैठी थी। तभी खेतों की ओर से एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, वे उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बाद भी अनीता को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बहिल पुरवा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में पसरा सन्नाटा
अनीता की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बेहतर इलाज मिल जाता तो शायद अनीता की जान बच सकती थी।

सर्पदंश के बढ़ते मामले चिंता का विषय
गौरतलब है कि मानसून सीजन में सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान की जरूरत है, ताकि समय पर प्राथमिक उपचार और बचाव संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?