सलमान खान ने एलायंस सेट का दौरा किया

सलमान खान बुधवार को रियलिटी शो 'एलायंस' के सेट पर पहुंचे. वह यहां अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने आए थे।

सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुई थीं। हालांकि, हाल ही में वह शो से बाहर हो गईं। सीमा के एलिमिनेशन के बाद सोहेल इमोशनल दिखे. अब सलमान शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे.

सलमान काउबॉय हैट और ऑल-डेनिम लुक में नजर आए।

सलमान काउबॉय हैट और ऑल-डेनिम लुक में नजर आए।

सेट पर जाने से पहले सलमान ने पैपराजी को पोज भी दिए. इस दौरान उनके ऑल-डेनिम लुक और काउबॉय हैट ने लोगों का ध्यान खींचा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है.

सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी

गौरतलब है कि जब सीमा ने रियलिटी गेम शो 'एलायंस' में एंट्री की थी तो सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। उस दौरान होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से सीमा के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी.

कुणाल खेमू ने पूछा था कि उन्हें सीमा को शो में देखकर कैसा लगा। इसके जवाब में सोहेल खान ने कहा कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं. उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और दयालु महिला बताया। सोहेल ने ये भी कहा कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी तो वो उनकी तरफ से होगी.

शो में सोहेल खान और सीमा के बीच बातचीत और बॉन्डिंग देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स ने तालियां बजाईं और दोनों का हौसला बढ़ाया.

सोहेल और सीमा ने भागकर शादी कर ली

सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई पार्टी में हुई थी। सोहेल को सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही, उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि, अलग-अलग धर्म होने के कारण सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली निर्देशित फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी, उसी दिन दोनों ने भागकर शादी कर ली। पहले उन्होंने आर्य समाज मंदिर में कसमें खाईं और फिर निकाह किया। उनके पहले बेटे, निर्वाण का जन्म 2000 में हुआ था, और उनके दूसरे बेटे, योहान का जन्म 2011 में हुआ था। दोनों 2022 में अलग हो गए।

रियलिटी गेम शो 'एलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं. यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई प्रभावशाली लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशाल टंडन, नीति टेलर और पायल गेमिंग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!