October 18, 2026 8:27 pm

सीएम धामी बोले— चंपावत मेरी कर्मभूमि, मेरा घर, यहां के लोग मेरा परिवार

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंपावत केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनकी कर्मभूमि, उनका घर और यहां के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यहीं से उन्हें पूरे प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करना नहीं है, बल्कि इन योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, उनका दैनिक जीवन आसान हो और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि चंपावत को एक विशिष्ट पहचान के साथ आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य है और यह जिम्मेदारी हम सभी की साझा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!