September 13, 2026 3:35 am

BREAKING NEWS

यूपी में जमीन बंटवारा, खतौनी और EWS सर्टिफिकेट पाना हुआ बेहद आसान: योगी सरकार ने लॉन्च किए 3 नए डिजिटल पोर्टल 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग: दोनों व्रत रखने का नियम, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ और महंगा: अब Cash on Delivery पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, फूड डिलीवरी कंपनियों ने बढ़ाई फीस; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर बीसीसीआई ने निकाली ‘हेड- स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ की नई पोस्ट, बिना पूर्व क्रिकेटर बने भी कर सकते हैं आवेदन Haiwaan Box Office Day 1: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की सुस्त शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ ₹3 करोड़, 18 साल बाद भी नहीं चला ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ का जादू देश से जातिवाद खत्म हो जाएगा तो हम आरक्षण छोड़ देंगे’: रिजर्वेशन के विरोध पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा पलटवार

सीएम हेल्पलाइन 1076 से संजय की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

समयबद्ध निराकरण से मिली राहत, संजय ने जताया आभार

रायपुर, 12 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनसेवा की मंशा के अनुरूप संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। शासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहज माध्यम उपलब्ध हुआ है। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम पदाटोला निवासी श्री संजय कुमार गोटा की एग्रीस्टैक से संबंधित समस्या का समयबद्ध निराकरण किया गया।

श्री संजय कुमार गोटा ने बताते हैं कि एग्रीस्टैक में उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्हें आवश्यक कार्यवाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुई कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। श्री गोटा को समस्या के निराकरण के लिए मोहला तहसील पहुंचकर तहसीलदार के समक्ष आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए उनका मोबाइल नंबर एग्रीस्टैक में लिंक कर दिया गया। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद उन्हें ओटीपी प्राप्त होने लगा और उनकी समस्या का समाधान हो गया।

समय पर समाधान से मिली बड़ी राहत

समस्या के त्वरित और समयबद्ध निराकरण से श्री संजय कुमार गोटा को काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई की गई। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!