सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बड़ेडोंगर में सम्पन्न

रायपुर, 07 जून 2026

सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बड़ेडोंगर में सम्पन्न

सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बड़ेडोंगर में सम्पन्न

सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कोंडागांव जिले  के विकासखंड फरसगांव के ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर की सरपंच श्रीमती चंद्रवती पुजारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती मनीषा नेताम, सरपंच श्री झाड़ीराम सलाम, श्री रामभरोश कुंवर, श्री मंगलराम नेताम, श्री हीरालाल नेताम, श्री चंदूलाल कांगे, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सलाम, श्री विद्यासागर नायक, श्री पाण्डिराम सलाम, श्री यदुदास मानिकपुरी, श्री भानुराम नाग तथा श्री दुलम सिंह नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालय बड़ेडोंगर परिसर में पौधरोपण कर किया गया।

शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार श्री जयकुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेंद्र नेताम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

शिविर में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 183 मांग संबंधी, 58 निर्माण संबंधी तथा 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 आयुष्मान कार्ड, 7 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 120 लोगों का ओपीडी परीक्षण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 18 राशन कार्ड, आधार केंद्र के माध्यम से 13 आधार अपडेट एवं 7 नए आधार पंजीयन किए गए। कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों को कीटनाशक सामग्री वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 विद्यारंभ प्रमाण पत्र, 3 गोदभराई, 3 अन्नप्राशन तथा 3 सुपोषण किट प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 3 व्हीलचेयर, 3 श्रवण यंत्र तथा 5 स्टील छड़ी वितरित की गईं। राजस्व विभाग द्वारा 10 बी-1 एवं खसरा प्रतियां तथा 16 किसान किताबों का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 12 जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वन विभाग द्वारा 2 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा 2 तेंदूपत्ता संग्राहकों को चेक वितरित किए गए। मनरेगा अंतर्गत 15 जॉब कार्ड प्रदान किए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 27 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।

उद्यानिकी विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को उन्नत किस्म के पौधे, मत्स्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल, क्रेडा विभाग द्वारा 5 ड्यूल सोलर पंप तथा पशुधन विकास विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को अनुदान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विभिन्न योजनाओं की सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के हाथों किया गया। शिविर के अंत में एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!