August 1, 2026 4:37 am

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, तीन दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर, 30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चनवारीडांड निवासी अनूप चंद सोनवानी को अपनी पुत्री लक्ष्मी का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर महज तीन दिनों में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

अनूप चंद सोनवानी ने 19 जुलाई 2026 को अपनी पुत्री लक्ष्मी के आय प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 22 जुलाई 2026 को आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र मिलने से अनूप चंद सोनवानी को अपनी पुत्री से संबंधित आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने में सुविधा हुई।

कार्यालयों के चक्कर से मिली राहत
हितग्राही अनूप चंद सोनवानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे लोगों को समय और श्रम दोनों खर्च करने पड़ते थे। वहीं सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने से प्रक्रिया काफी सरल और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण आवेदन के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि शासकीय सेवाओं को लेकर पारदर्शिता और सुविधा का भी अनुभव हुआ।

समय और श्रम की बचत से बढ़ा भरोसा
अनूप चंद सोनवानी ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ अधिक आसानी से मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से लोगों का समय बच रहा है, कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम हो रहे हैं और निर्धारित समय में सेवाएं मिलने से शासन की व्यवस्थाओं के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल राज्य सरकार की ऐसी उपयोगी पहल है, जो आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!