August 5, 2026 10:26 pm

BREAKING NEWS

सोलर पंप सुधारने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, कुछ ही घंटों में हुई मरम्मत

रायपुर , 05 अगस्त 2026

 सोलर पंप सुधारने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, कुछ ही घंटों में हुई मरम्मत

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ किया गया है। समय-सीमा पर आधारित यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का जरिया बन गई है। इसकी बानगी कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित ग्राम हड़फड़ में भी देखने को मिला, जहां हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत के कुछ घंटों के भीतर ही गांव के बिगड़े हुए सोलर पंप का तत्काल सुधार क्रेडा विभाग द्वारा किया गया।
खराब सोलर पंप का सुधार कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली। पेयजल संकट से जूझ रहे गांव में अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 के माध्यम से मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए विभागीय टीम मौके पर पहुंची तथा बिगड़े हुए सोलर पंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया।
क्रेडा के सहायक अभियंता ने बताया कि सोलर पंप का संचालन सुचारू होने से ग्रामीणों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता का सकारात्मक उदाहरण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों में भरोसा और उम्मीद बढ़ी हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!