BREAKING NEWS

आमिर खान ने लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई; विवाह पर वक्तव्य कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कालीघाट टीएमसी को 21 जुलाई को बिड़ला तारामंडल के पास रैली करने की अनुमति दी पीएम श्री स्कूल टीचर पर लगे 'बैड टच' के आरोप:माता-पिता का कहना है कि उसने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया; जांच जारी है पोलैंड के मंत्री: पीएम मोदी ने पुतिन के परमाणु कदम को रोकने में मदद की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल भोपाल पुलिस की लापरवाही | पुलिसकर्मी ने चोर को सौंपी स्कूटर की चाबी; सीसीटीवी फुटेज

सौर सुजला योजना से किसान सुखनाथ सिंह की खेती को मिली नई दिशा

रायपुर, 15 जुलाई 2026

राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सुखरी के किसान श्री सुखनाथ सिंह इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं। कृषि विभाग की सौर सुजला योजना के तहत मिली सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा ने उनकी खेती को नई दिशा दी है।
श्री सुखनाथ सिंह ने बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई प्रणाली एवं बोरवेल की सुविधा प्राप्त हुई है। इससे खेतों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित हो रही है, जिसके कारण खेती पहले की अपेक्षा अधिक आसान, सुविधाजनक और लाभकारी बन गई है। पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध होने से वे अब नियमित रूप से साग-सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि है। कृषि विभाग के सहयोग से उपलब्ध आधुनिक सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर वे पूरे रकबे में बेहतर ढंग से खेती कर पा रहे हैं। पहले सिंचाई के अभाव में खेती सीमित रहती थी, लेकिन अब फसलों का उत्पादन बढ़ा है और वर्षभर कृषि कार्य संचालित हो रहे हैं।
श्री सुखनाथ सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं से खेती अधिक आसान और लाभकारी बनी है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आधुनिक तकनीक और सिंचाई सुविधाओं के माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़े, किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!