October 28, 2026 2:41 pm

BREAKING NEWS

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने 29 अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी पिनाका रॉकेट सिस्टम की रेंज 300 KM तक बढ़ाने की तैयारी, भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता होगी मजबूत 1नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि ‘डोमेन’ के आधार पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी Diwali 2026 Calendar: 6 से 11 नवंबर तक मनाए जाएंगे त्योहार, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तारीखें पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

100 मीटर गहरी खाई से 4 दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव बरामद

SDRF ने 100 मीटर गहरी खाई से 4 दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव बरामद किया

आज 24 अगस्त 2026 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि पाइंस क्षेत्र के समीप एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम ने लगभग 100 मीटर गहरी खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

जांच एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 21 अगस्त 2026 से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान टिक बहादुर पुत्र जंग बहादुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नेपाल के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!