March 13, 2026 1:42 am

16 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्द गाढ़ी में 16 वर्षीय हिमांशु, पुत्र गाऊलाल, ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया, और परिजनों में कोहराम मच गया। 

क्या है पूरा मामला
 
हिमांशु ने घटना वाली रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर परिजन सन्न रह गए। हिमांशु पंखे से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। 

सूचना मिलते ही रैपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पिता ने क्या कहा

हिमांशु के पिता गाऊलाल का कहना है कि उनके बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कोई अंदाजा नहीं है। परिवार का कहना है कि वह रात को सामान्य तरीके से खाना खाकर सोने गया था। 

पुलिस जांच में जुटी
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और गांववालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह का पता चल सकेगा। 
गांव के लोगों के बीच इस घटना को लेकर गमगीन माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?