November 20, 2026 6:09 am

23 साल पुराने हरक-जैनी केस में नया मोड़, असम CM हिमंता सरमा से मिलीं जैनी

देहरादून। तेईस साल पुराना हरक-जैनी केस अब असम में भी सुर्खियां बटोर रहा है। देहरादून में प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता हरक सिंह पर रेप समेत तमाम आरोप लगाने के बाद इंदिरा देवरी उर्फ जैनी ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात कर अपनी व्यथा कही।

सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि हरक सिंह ने निंदनीय व अत्यंत गलत किया है। न्याय की इस लड़ाई में वो जैनी के साथ खड़े हैं।

जैनी के सीएम हिमंता सरमा से मिलने पर यह साफ हो गया है कि वो इस लड़ाई को लड़ने के पूरे मूड में है। उधर, हरक सिंह ने भी सीबीआई जांच और डीएनए से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक कर जैनी के आरोपों को झूठा करार दिया है। जैनी से जुड़े अस्पताल के कागजात भी वॉयरल हो रहे हैं।

इस बीच, जैनी की दून पुलिस को दी गई शिकायत पर नियुक्त जॉच अधिकारी वंदना वर्मा के अगले कदम पर भी निगाहें टिकी है। हरक सिंह और दून पुलिस नये सिरे से उठे मामले के कानूनी पहलुओं पर भी मंथन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!