March 7, 2026 12:00 pm

MP:उप मुख्यमंत्री ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

MP:उप मुख्यमंत्री ने स्लीमनाबाद टनल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

आगामी रबी सीजन में खेत तक सिंचाई जल की उपलब्धता के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्लीमनाबाद टनल परियोजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं, समय-सीमा एवं जल आपूर्ति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग डॉ. राजेश राजोरा को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि स्लीमनाबाद टनल परियोजना को आगामी रबी सीजन तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सिंचाई परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। स्लीमनाबाद टनल परियोजना के पूर्ण होने से सतना-मैहर क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराना है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी खेत तक पहुंचे और किसानों को इसका वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि टनल के साथ-साथ संबंधित वितरण प्रणाली, नहरों एवं फील्ड चैनलों के कार्यों को भी समानांतर रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना पूर्ण होते ही जल आपूर्ति प्रारंभ की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?