March 6, 2026 11:19 pm

महादेवन देवरा में शांति भंग होने को देखते हुए विधायक को किया गया गिरफ्तार

कलेक्टर मऊगंज ने विधायक को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

मऊगंज–मऊगंज जिले के देवरा ग्राम पंचायत के महादेवन मंदिर में चल रहे हिंदू समाज के धरना स्थल पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी ।हिंदू समाज के लोगों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी कि महादेवन की सरकारी भूमि जिसमें मंदिर निर्माण हुआ है उस भूमि पर बने मकान गिराए जाएं जिसको लेकर काफी समय से विवाद बना हुआ है हर समाज के लोगों ने उस भूमि पर मकान बना लिया है जिसमें आदिवासी हरिजन पटेल ब्राह्मण काछी सहित मुस्लिम समाज के कई लोगों द्वारा उक्त भूमि पर मकान बनाकर निस्तार कर रहे हैं ।

 

3 माह पूर्व मऊगंज विधायक उक्त भूमि को खाली करने को लेकर धरना दिए थे तब प्रशासन ने बरसात खत्म होने के बाद भूमि खाली करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस बीच प्रशासन के नोटिस देने पर कई लोग हाई कोर्ट में पिटीशन किए हैं जिसकी सुनवाई 20 नवंबर को होने जा रही है हाई कोर्ट ने राज्य शासन कलेक्टर मऊगंज एसडीएम हनुमना सहित कई अधिकारियों को तलब किया है हाई कोर्ट ने नोटिस भेज कर इन से जवाब मांगा है ।

 

मामला न्यायालय में होने के कारण मऊगंज जिला प्रशासन उक्त भूमि को खाली नहीं कर पा रहा था वही अनशनकारी पुनः उक्त भूमि को खाली करने पर खड़े रहे उनके समर्थन में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी धरना स्थल पर पहुंचे और लगातार जिला प्रशासन पर दबाव बनाते रहे की लोगों के घर गिरी जाए लेकिन कोर्ट का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से हाथ खड़े कर दिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं हाई कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण होने के कारण जिला प्रशासन मऊगंज ने कार्यवाही से इनकार कर दिया हाई कोर्ट के आदेश के बाद और उसके निर्णय उपरांत जिला प्रशासन उसे पर कार्यवाही करेगा लेकिन विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल लगातार यह दबाव बना रहे थे कि नहीं आज ही घर को गिराना है अप्रिय स्थिति को देखते हुए विधायक प्रदीप पटेल को कलेक्टर मऊगंज के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया वही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए हैं कि कोई अप्रिय वारदात ना हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?