
चारधाम यात्रा पर अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.
चारों धामों के कपाट खुले हुए आज यानी शनिवार को एक महीना हो गया है. अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं. इस बीच, अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
2025 के शुरुआती एक महीने में 28 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसकी तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन की संख्या में लगभग 43% का उछाल देखा गया है।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल चारधाम यात्रा के पहले महीने में लगभग 17.17 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। इसकी तुलना में इस बार अब तक लगभग 10.62% अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

सेना के जवान 22 अप्रैल को केदारनाथ में आम लोगों के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोल रहे हैं।
7.90 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं
रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की.
कपाट खुलने के बाद से ही बाबा के दर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिला प्रशासन के मुताबिक, यात्रा के पहले महीने में 7.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. इस बीच साढ़े 13 लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा केदार के दर्शन के लिए पंजीकरण कराया है।
साथ ही यहां आने के लिए 52 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

22 अप्रैल को सेना के एक हेलीकॉप्टर को मंदिर के ऊपर फूल बरसाते हुए देखा गया था.
बद्रीनाथ धाम में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, 2026 को भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलने के बाद से बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है। उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा के पहले महीने में अब तक 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं.
इस बीच बद्री विशाल के दर्शन के लिए 12.15 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है.

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।
यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे
चार धाम यात्रा के दूसरे पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के बाद से मां यमुना के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा के पहले महीने में अब तक 3.26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं और मां यमुना के दर्शन-पूजन कर चुके हैं. इस बीच 6.90 लाख से ज्यादा लोगों ने मां यमुना के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम में पहली पूजा मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा की गई थी।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई
चार धाम यात्रा के पहले पड़ाव गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल, 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री के कपाट 12:35 बजे खोले गए।
गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की गई, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. कपाट खुलने के बाद से ही भागीरथी गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा के पहले महीने में 3.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं और मां गंगा के चरणों में शीश झुका चुके हैं.
इस बीच 7.12 लाख से ज्यादा लोगों ने मां गंगा के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

सीएम धामी ने गंगोत्री में पीएम के नाम से की पहली पूजा.
एक महीने में 75 श्रद्धालुओं की मौत
चारधाम यात्रा में बदलते मौसम और ऑक्सीजन की कमी के कारण यात्रा शुरू होने (19 अप्रैल) से अब तक 75 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो चुकी है. इनमें सबसे ज्यादा 38 मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गईं। इसके बाद बद्रीनाथ में 19, यमुनोत्री में 10 और गंगोत्री धाम में 8 तीर्थयात्रियों की जान चली गई.









