August 6, 2026 7:11 pm

BREAKING NEWS

असद अहमद से आबान तक… कभी प्रयागराज में बोलती थी अतीक अहमद की तूती, अब एक-एक कर कैसे बिखर गया बाहुबली का कुनबा Ranchi JPSC Exam Protest: 8 स्टूडेंट, एक वकील और 2 तकनीकी जानकार… सरकार से वार्ता के लिए चुना गया डेलिगेशन, देखें List Bihar School Timetable: बिहार में बदला सरकारी स्कूलों का समय, सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक पढ़ाई; शनिवार को हाफ डे ‘हम फैसले से नाखुश हैं, सबूत पर ठीक से ध्यान नहीं दिया, ये राजनीति से…’, 10 साल की सजा पर बोले तहलका के फाउंडर तरुण तेजपाल T20 के नए रन ‘किंग’ बने जोस बटलर, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी Shukra Gochar 2026: चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों का शुरू होने वाला है गोल्डन पीरियड; मिलेगा राजा जैसा सुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने श्री राजीम देवांगन, श्री दिलीप चक्रधारी, नेहा निषाद, श्रीमती शांति पाल, खुशबू सोनी एवं मुस्कान चक्रधारी को आयुष्मान कार्ड सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है और उन्हें बड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत प्राप्त हो रही है।

हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!